जालंधर(नवनीत कौर) : कपूरथला-जालंधर रोड पर स्थित एक यूनिवर्सिटी में हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।जानकरी के अनुसार रजत जोकि एक यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी है, जिसने देर रात हॉस्टल के कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इसकी सूचना हॉस्टल स्टाफ को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उसे पंखे से उतारा और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को शवगृह में रखवा कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र नरूला तथा विनय ने बताया कि जब उनको सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एंबुलैंस 108 की मदद से रजत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि पढाई के बोझ के चलते रजत डिप्रेशन में था।वहीं दूसरी तरफ साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि मृतक रजत के परिजनों के बयान के आधार पर करवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार के अनुसार रजत पर पढ़ाई का काफी बोझ था जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

















