डॉक्टर और पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में 2 पर मामला दर्ज

0
48

जालंधर/बठिंडा(नवनीत कौर) : बठिंडा के सरकारी अस्पताल में बीती रात हंगामा करके इलाज कर रहे सरकारी डॉक्टर और पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करने और चौंकी की तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों समेत 10 के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसी के चलते 2 को गिरफ्तार भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल चौंकी के सिपाही कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मई की रात को गांव मेहता में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी मनप्रीत सिंह,मनप्रीत सिंह,मीता सिंह 5-6 अज्ञात व्यक्ति इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। रात में डॉक्टर दर्शन सिंह का बेटा मनप्रीत सिंह के टांके लगा रहा था तभी आरोपी ने डॉक्टर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। अस्पताल में हंगामा होने पर वे पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।उनका सरकारी मोबाइल फोन छीन लिया गया और चौंकी पर पहुंचकर सभी आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। मामला बढ़ने पर, पुलिस बल पहुंचा और आरोपी मनप्रीत सिंह और बग्गा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here