फिरोजपुर में पुलिस ने की एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज

0
41

जालंधर/फिरोजपुर (नवनीत कौर) : एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए फिरोजपुर पुलिस ने आज एक नशा तस्कर की प्रॉपर्टी फ्रीज की है।यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि संदीप कुमार उर्फ बिल्ला से फिरोजपुर पुलिस में डेढ़ किलो हेरोइन बरामद करते हुए उसके खिलाफ फिरोजपुर थाना में मुकदमा नंबर 269/21 दर्ज किया था। एसएससी फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों अनुसार उसकी प्रॉपर्टी फ्रीज करने के लिए केस कॉम्पीटेंट अथॉरिटी दिल्ली को भेजा था और उनकी मंजूरी मिलने के बाद आज इस नशा तस्कर का घर फ्रीज किया गया है। भविष्य में भी पुलिस की ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here