इस नेता ने CM मान से मांगा इस्तिफा, विपक्षियों पर सादा निशाना

0
40

पंजाब डेस्क: पंजाब के आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने आज प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के साथ कई विपक्षी पार्टियों पर तंज कसे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 13-0 का नारा लगाया था, लेकिन उनके 52 विधायक अपने ही हलके हार गए। 10 मंत्रियों सहित 52 विधायकों ने हार का सामना किया है। उन्होंने भाजपा पर बाकी पार्टियों सहित सरकार बनाने पर भी तंज कसा है।उन्होंने मुख्यमंत्री मान से इस्तिफा देने को कहा। मुख्यमंत्री अपने आप को इंकलाबी बताते थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। अभी भी लोगों द्वारा नौकरियों के लिए धरना लगाए जा रहे हैं। कोटली ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से पंजाब के काफी किसान, टीचर, सिक्ख नौजवानों पर टोर्चर हुआ, जिनका बदला लोगों ने चुनावों के माध्यम से लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here