जालंधर(नवनीत कौर): पंजाब के लोगो के लिए अहम मानी जाती शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस 22 जून तक 9 दिन महानगर जालंधर नहीं आएगी। यह ट्रेन लुधियाना से शार्ट टर्मिनेट की जाएगी। इसके चलते ट्रेन संख्या 12497-12498 (शान-ए-पंजाब) के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को दूसरे विकल्प अपनाने होंगे। कैंट यार्ड में होने वाले निर्माण कार्य के चलते शान-ए-पंजाब को 8, 10-11, 13, 15, 17-18, 20 तथा 22 जून को लुधियाना से शार्ट टर्मिनेट किया गया है।इसके चलते उक्त गाड़ी लुधियाना से चलकर दिल्ली जाएगी और वापसी में लुधियाना ही इसका रूट खत्म हो जाएगा।
यह गाड़ी उक्त दिनों में जालंधर व अमृतसर का सफर नहीं करेगी। रूट परिवर्तन कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण के मद्देजर किया गया है। ट्रेन संख्या 04651 उधयपुर से जम्मू-तवी को 7, 14 व 21 जून को लगभग 1 घंटे की देरी से चलाया जाएगा। वहीं 04655 उदयपुर जम्मूतवी को 7, 9, 14, 16, 21 को लेट रवाना किया गया। दिल्ली पठानकोट 22429, नंगल-अमृतसर चलने वाली 14506 को 8 से 22 जून तक देरी से रवाना किया गया। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में मुंबई-अमृतसर 11057 को 4, 6, 8, 9, 11, 13, 15-16, 18 व 20 जून को रैगुलेट करके देरी से चलाया जाएगा। नई दिल्ली और अमृतसर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए जिससे आने वाले दिनों में कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
इसी क्रम में आज लेट रहने वाली ट्रेनों में कई अहम ट्रेनें शामिल रहीं। इनमें ट्रेन संख्या 12716 सचखंड एक्सप्रैस सुबह 6 बजे जालंधर स्टेशन पर पहुंचने के स्थान पर लगभग 12 घंटे की देरी के साथ शाम 6.13 पर रिपोर्ट हुई। इसी तरह से 05005 गोरखपुर एक्सप्रैस अपने निधार्रित समय सुबह 8.05 से 5.30 घंटे की देरी के साथ दोपहर 1.23 पर पहुंची। हीराकुंड स्पैशल 20807 अपने निधार्रित समय 9.40 की बजाए 1.12 पर रिपोर्ट की गई। अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रैस 13005 7 बजे से डेढ़ घंटा लेट रहते हुए 8.33 पर, जबकि 11506 2.30 घंटे लेट रही। वैष्णो देवी जाने वाली कटड़ा समर स्पैशल 04075 अपने निधार्रित समय से 5 घंटे लेट रही, जबकि इसी रूट पर कटड़ा जाने वाली एक अन्य गाड़ी 12477 वहीं, एक लड़की ने तत्काल टिकट लेने की ठान रखी थी, जिसके लिए वह पूरी रात खिड़की के पास इंतजार करती रही। लड़की ने बताया कि उसने अपने माता-पिता के लिए टिकट लेना था, जिसके लिए रिजर्व टिकट की वेटिंग चल रही थी। इसके चलते तत्काल का रास्ता शेष बचता था। इसी के चलते वह रात भर टिकट काऊंटर पर खड़ी रही और तत्काल में टिकट लेकर उसकी सांस में सांस आई। सभी ने लड़की के हौसले की मिसाल दी।


















