विदेश से आए इकलौते बेटे को दी दर्दनाक मौ/त

0
43

जालंधर/गुरदासपुर(नवनीत कौर) : गुरदासपुर के अधीन काहनूवान ब्लॉक के गांव चक्क शरीफ में देर रात जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने विदेश से गांव लौटे अपने ही चाचा के इकलौते बेटे की हत्या करने का समाचार सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों में मृतक का चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह की मां, पत्नी और दो लड़कियां शामिल हैं। मृतक गुरजीत सिंह लगभग एक माह पहले पुर्तगाल से गांव लौटा था।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक गुरजीत सिंह की मां अमरजीत कौर पुलिस स्टेशन भैनी मीया खान ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। दोनों बड़ी लड़कियां शादीशुदा हैं और विदेश में रहती हैं। छोटा लड़का गुरजीत सिंह, जिसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है, पुर्तगाल में रहता था। गुरजीत सिंह 17 मई को अपने गांव चक्क शरीफ लौटा था। उसके जेठ का लड़का गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र लेट सुखदेव सिंह उनके पड़ोस में रहता है। उसने उनकी जमीन पर पानी वाला खाल डाला हुआ है। इसे लेकर उन्होंने खाल हटाने के बारे में काफी बार कहा पर वह खाल खाल नहीं हटा रहा था।

मृतक की मां ने बताया कि गत रात करीब 12 बजे गली में बहुत शोर हो रहा था तो अचानक उसका बेटा गुरजीत सिंह गली से भागकर अपने घर में आ गया। उसके पीछे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू, मनजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, नवदीप कौर उर्फ रूही पुत्री गुरप्रीत सिंह और नवरीत कौर उर्फ नैंसी पुत्री गुरप्रीत सिंह उनके घर में जबरन प्रवेश कर गए। इतने में सुरिंदर कौर ने ललकारते हुए कहा कि गुरजीत आज बच कर न जाए। इसके बाद गुरप्रीत उर्फ रिंकू ने उसके लड़के पर वार किया। उसने अपने बचाव के लिए अपनी बाजू ऊपर की इतने में मनजीत कौर, नवदीप कौर, नवनीत कौर ने उसके बेटे को बाजू से पकड़ लिया और गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू ने किरच से उसके बेटे पर वार किए। इसके बाद लड़का खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो सभी हमलाकर मौके से अपने हथियारों सहित भाग गए। इसके बाद घायल लड़के को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषिक कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here