CM मान ने बुलाए सभी जिलों के DC, होगी अहम मीटिंग

0
46

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर) : पंजाब के लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी वर्करों और नेतताओं के साथ बातचीत की जा रही है, वहीं आम लोगों के साथ भी पार्टी के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। विधायकों, लोक सभा के एम.पी. और पार्टी वर्करों के साथ मुलाकातों के बाद अब सी.एम. प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करने जा रहे हैं। सी.एम. द्वारा सभी जिलों के डी.सी. को मीटिंग के लिए बुलाया गया है। इस मीटिंग में संभावित तौर पर कानून-व्यवस्था को लेकर बातचीत होगी और साथ ही सरकारी स्कीनों को लेकर भी मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे। सभी जिलों के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की यह मीटिंग वीरवार सुबह 11:30 बजे सिविल सचिवालय में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here