मणिकरण साहिब माथा टेकने गए युवक के साथ बड़ी दुर्घटना

0
51

पंजाब डेस्क: पंजाब का नौजवान अपने दोस्तों के साथ मणिकरण साहिब में माथा टेकने गया हिमाचल के मंडी में नदी के तेज बहाव में बह गया। लापता युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार समीप गांव मुल्लांपुर सोढिया का युवक जसदीप सिंह जस्सी (17) अपने चार दोस्तों के साथ थार में हिमाचल प्रदेश के गुरुद्वारा मणिकरण साहिब और अन्य स्थानों पर घूमने के लिए गए थे।इसी दौरान मंडी शहर के पास बिंद्रावानी गांव में एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। जसदीप सिंह वहां से गुजर रही नदी के पानी के पास चला गया और अचानक उसका पैर फिसल गया और पानी में बह गया। इसके बाद उसके दोस्त आकाश और एक अन्य स्थानीय युवक ने कूदकर जसदीप को बचाने की कोशिश की लेकिन जब वह भी पानी में डूबने लगे तो लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तथा अंदर पानी भरने के कारण आकाश की हालत भी गंभीर हो गई और उसे वहां के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एस. टी. आर. एफ. और गोताखोरों की मदद से नदी में बहे जसदीप सिंह की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here