पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पंजाब के सी.एम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान द्वारा आज सभी जिलों के डी.सी. की मीटिंग बुलाई गई है। इस दौरान सरकारी की स्कीमों और कार्यों की समीक्षा की जाएगी। यह मीटिंग आज दोपहर सिविल सचिवालय में दोपहर 1 बजे होगी। सी.एम भगवंत मान द्वारा बुलाई गई इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान जिला स्तर पर नई योजनाएं शुरू करने पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि सी.एम. मान 2 महीने बाद डी.सी. से मुलाकात करेंगे। लोकसभा चुनाव की आचर सहिंता लगने से पहले उन्होंने डी.सी. से मुलाकात की थी।


















