ईद के मौके पर दो गुटो में हुई लड़ाई

0
50

जालंधर/दीनानगर (नवनीत कौर): देशभर आज जहां में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दीनानगर की जामा मस्जिद में भी यह त्योहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन अचानक छबील के पानी पीते समय आपस में दो गुटों में टकराव हो गया।जिसके चलते दूसरे गुट ने ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इस जगह पर पुलिस कर्मियों की कमी के कारण भीड़ को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो गया क्योंकि यहां मुस्लिम समुदाय के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे हुए थे जिनमें से दो गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये। खबर लिखे जाने तक पुलिस पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here