जालंधर(नवनीत कौर) : आम आदमी पार्टी ने 10 जुलाई को जालंधर में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट सीट से महिंदर भगत को टिकट दिया है। महेंद्र भगत को टिकट मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि महेंद्र भगत पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं.यहां बता दें कि 10 जुलाई को होने वाले जालंधर वेस्ट हलके के चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। आज जहां आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा का पन्ना खोलते हुए महेंद्र सिंह भगत को मैदान में उतार दिया है, वहीं अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।


















