महिला को घर में घुसकर बनाया बंधक, फिर दिया घटना को अंजाम

0
46

जालंधर/लुधियाना (नवनीत कौर):कस्बा साहनेवाल के कुहाड़ा रोड पर एक करमजीत कौर नामक की महिला को बंधक बनाकर 26 लाख रुपए से अधिक लूट का मामला है। फिलहाल पुलिस को ये मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच चल रही है।परिवारिक सदस्यों के मुताबिक उन्होंने मुजफ्फर नगर में परिवारिक जमीन बेची थी।

घर में पड़े 20 लाख रुपए महिला के कुंवारे जेठ के थे। गत रात्रि महिला का पति ट्रक लेकर गया हुआ था। जब उसका बेटा भी रात को 9 बजे के करीब बाहर गया तो तभी 11 बजे 4 लुटेरे घर में घुस आए। उन्होंने महिला को पहले बंधक बनाया और पैसे लूटकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here