CM मान ने शहीद नायक के परिवार को सहायता के तौर पर दिया चैक

0
44

जालंधर/संगरूर(नवनीत कौर) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारतीय सेना में ड्यूटी दौरान शहीद हुए सुरिंदर सिंह के परिवार को मंगलवार को वित्तीय सहायता के रूप में 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।शहीद के परिजनों को चेक सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव डुडियां निवासी नायक सुरिंदर सिंह अपनी मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के कारण वह पहले यह चेक परिवार को नहीं सौंप सके थे। उन्होंने चुनाव आचार संहिता हटते ही परिवार को चेक सौंपने की अपनी सरकार की वचनबद्धता को पूरा किया है। देश के लिए इस बेटे के महान बलिदान के सम्मान में परिवार को यह आर्थिक सहायता दी जा रही है। पूरा देश शहीद का ऋणी है, जिन्होंने देश और देश के लोगों की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here