Juice Bar में लुटेरों ने मालिक को हथियार के बल पर लूटा

0
59

जालंधर (नवनीत कौर): जालंधर के माई हीरां गेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्वीटी जूस बार के मालिक को पिस्तौल और हथियार के बल पर लुटेरों द्वारा लूटा गया, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान मालिक अनमोल ने बताया कि वह खाना खा रहा था। इस दौरान एक्टिवा पर 3 लोग आए जिन्होंने मुंह ढका हुआ था। अनमोल का कहना है कि एक के पास पिस्तौल और दूसरे के पास गडांसा था, जिसके बाद वह उसे धमकाने लगे। हमलावारों ने तिजौरी की चाबी मांगनी शुरू कर दी, जब उसने नहीं दी तो हमलावारों ने गंडासे से हमला कर उसके सिर पर पिस्तौल का बट मारा। जिसके बाद वह उससे चाबी लेकर तिजौरी में से 15 से 20 हजार और सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए। पीड़ित अनुसार उसने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वह धक्का देकर फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वीटी जूस बार के मालिक अनमोल ने बताया कि एक्टिवा पर सवार होकर 3 व्यक्ति आए और 20 हजार की नकदी व सोने का कड़ा लेकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here