जालंधर (नवनीत कौर) : पंजाब के जालंधर पश्चिम में आम चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बचा है, आज 20 जून को जालंधर से नामांकन पत्र भरा जा रहा है। पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं, अगर उम्मीदवारों की बात करें तो जालंधर में आम आदमी पार्टी से महिंदर भगत, बीजेपी से शीतल अंगुराल, कांग्रेस से सुरिंदर कौर मैदान में हैं। आपको बता दें कि शीतल अग्रुराल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे और 13 जुलाई को नतीजे बताएंगे कि कौन सा उम्मीदवार जीतेगा। उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। जालंधर वेस्ट हलके के चुनाव को लेकर सियासी माहौल पक्ष में बनने लगा है।
















