पंजाब में मानसून की दस्तक, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

0
61

पंजाब डेस्क : पंजाब में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर चुका है। विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें 8 जिलों में येलो अलर्ट और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट शामिल है। अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए.के. सिंह ने बताया कि अब तक हुई भारी बारिश के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून काफी मजबूत है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी:

  • जालंधर
  • कपूरथला
  • गुरदासपुर
  • अमृतसर

येलो अलर्ट के तहत प्रमुख जिले:

  • लुधियाना
  • होशियारपुर
  • पठानकोट
  • पटियाला
  • नवांशहर
  • फतेहगढ़ साहिब
  • रूपनगर

मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और आवश्यकतानुसार कदम उठाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here