SGPC का बड़ा Action’ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा नोटिस जारी किया

0
62

पंजाब डेस्क : फिल्म की शूटिंग के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप की नकल करने पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है और शूटिंग को रोक दिया है। कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंद्र सिंह धामी ने कहा कि सिख भावनाओं को आहत करने वाली ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं।

हरजिंद्र सिंह धामी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि चंडीगढ़ के निकट घड़ूआं में फिल्म सीरियल की शूटिंग के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश की नकल कर आनंद कारज का सीन दर्शाया गया, जो सिख परंपराओं और मर्यादा का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

धामी ने जोर देकर कहा कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान सिख परंपराओं और सिद्धांतों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल व्यावसायिक लाभ के लिए धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि वे सुधर जाएं और कहा कि इस घटना की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here