जालंधर (आरती ) : हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात आई तबाही में कई परिवार उजड़ गए। अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं। 47 लोग अभी भी लापता हैं। राहत-बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। समेज खड्ड के पास परिजन इंतजार में बैठे हैं। लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दूसरे को भरोसा दे रहे हैं।
संजय भागड़ा, रामपुर (शिमला)। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के समेज में वीरवार के बाद शुक्रवार को भी लापता लोगों के स्वजन डटे रहे। इन्हें उम्मीद है कि इनके अपने सुरक्षित होंगे। हालांकि, बहते पानी और मलबे के बीच अपनों को ढूंढती इनकी आंखें सूखने लगी हैं।
धवार रात बादल फटने के बाद आई बाढ़ से 33 लोग लापता हैं। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से एक बड़ी जेसीबी को खड्ड में उतार कर सर्च आपरेशन शुरू किया गया है। यहां तक भारतीय सेना ने खड्ड में शिमला व कुल्लू जिला के दोनों छोर पर एक अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू कर दिया।

















