लुधियाना में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा गोगी के नींव पत्थर विवाद पर रिपोर्ट की मांग

0
61

 

जालंधर/लुधियाना (आरती ): पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा शनिवार को लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल में आयोजित ICSE की इंटर जोनल मीट में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया ने उनसे विधायक गुरप्रीत गोगी द्वारा बुड्ढा दरिया के नींव पत्थर को तोड़ने के बारे में सवाल किया। जवाब में संधवा ने कहा कि वह इस मामले में गोगी से मिलकर पूरी रिपोर्ट प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि बुड्ढा नाला को दरिया में तब्दील कर इसे पुनर्जीवित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले लुधियाना के हलका पश्चिमी से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने अपने ही नाम के नींव पत्थर को तोड़ दिया था। गोगी ने सरकारी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उनकी बात नहीं सुनते और सरकार को गलत रिपोर्ट भेज रहे हैं। उनका आरोप है कि बुड्ढा नाला की सफाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक नाले की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here