आढ़ती पे दिन दिहाड़े हुई फायरिंग , घटना से इलाके में दहशत

0
45

फिरोजपुर /जालंधर (सिमरन) : जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में दिनदहाड़े आढ़ती को गोली मारने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. सामने आई है। इसमें मोटरसाइकिल सवार आरोपी शरेआम आढ़ती को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। आपको बता दें कि कल यानि कि शुक्रवार को घर के बाहर मोटरसाइकिल पर बैठे आढ़ती पर 2 युवक गोली चला देते हैं। यह गोली आढ़ती के कान के नजदीक लगती है। फायरिंग की आवाज सुन कर मौके इकट्ठा हुए लोग आढ़ती को अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here