पंजाब में हुआ एनकाउंटर इलाके में दहशत का महोल

0
67

जालंधर/लुधियाना (सिमरन) बता दे की थाना सदर के अधीन आते गांव महमूदपुर में सीआईए-1 की टीम व नशा तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों और से फायरिंग हो गई। इसमें 2 पुलिस कर्मी व 1 नशा तस्कर घायल हो गया। एनकाउंटर के बारे में पता चलते ही अन्य उच्च अधिकारियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार बता दे की सी.आई.ए. कर्मचारी संदीप को इलाज के लिए डी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है, जबकि एक अन्य कर्मी प्रीतपाल भी घायल है। वहीं घायल नशा तस्कर की पहचान रोहित के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उसके साथी को भी काबू कर लिया है।

सूचना के आधार पर सी.आई.ए.-1 की टीम गांव महमूदपुरा में नशा तस्करों को काबू करने के लिए छापेमारी करने गई थी। जैसे ही नशा तस्करों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाई। इसे लेकर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here