हड़ताल पर गए जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के कर्मचारी

0
59

जालंधर (दिव्या) : जानकारी के अनुसार बीते दिनों इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कर्मचारियों पर हुई FIR के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। उनकें द्वारा एफ.आई.आर. रद्द करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर कर्मचारियों का कहना है कि बीते दिनो जो FIR दर्ज की गई है वह बिल्कुल गलत है। इससे पहले ट्रस्ट और सरकार द्वारा कोई जांच नहीं करवाई गई।
कर्मचारियों का कहना है कि इस FIR को रद्द किया जाए नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी और कोई काम नहीं किया जाएगा। बीते दिनों इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संगेड़ा ने ट्रस्ट के ई.ओ. रहे राजेश सहित कई कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि इन कर्मचारियों ने सरकार को नुकसान पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here