जालंधर के बस्तियात इलाके से आई बड़ी खबर

0
64

जालंधर(सिमरन) :जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्तियात इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी मुताबिक, युवक का शव कोट सदीक इलाके में बने एक पुराने खाली मकान में मिले हैं। मृतक युवक की पहचान रोहित (24 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक रोहित केटरिंग का काम करता था। एक हफ्ते पहले उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ था, जिन्होंने मृतक के साथ मारपीट भी की थी। युवक रोहित को किसी का फोन आया तो यह घर से किसी के साथ फोन पर झगड़ा करते हुए बाहर चला गया। फिर कुछ देर बार परिवार वालों को सूचना मिली की रोहित का शव कोट सदीक में एक खाली प्लाट में बने कमरे में पड़ा हुआ है।
परिवार वालों ने रोहित कि हत्या करने आरोप लगाया है। रोहित की मौत की खबर मिलते परिवार मौके पर पहुंचा। इस दौरान परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक रोहित के परिवार वालो के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here