अमृतसर में फिर चली गोलियां , घटना CCTV में कैद

0
51

जालंधर/अमृतसर(सिमरन) : बता दे की पंजाब में आए दिन वारदातें हो रही है। इसी बीच अमृतसर के इसलामाबाद इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने एसी रिपेयर करने वाले व्यक्ति पर गोलियां चलाई हैं। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।

खबर मिली है कि युवक ने डॉक्टर के घर एसी रिपेयर किया था और उसने अपने काम के 3500 रुपए मांगे तो डॉक्टर ने गोलियां चला दी। इस घटना की शिकायत युवक ने पुलिस को दे दी है।

इसे लेकर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही डॉक्टर को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित के आरोप हैं कि उसने एसी सर्विस के जब पैसे मांगे तो डॉक्टर ने गोलियां चला दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here