चंडीगढ़ में दिनदहाड़े एक वयक्ति की हत्या , पढ़े पूरी खबर

0
41

पंजाब डेस्क : बता दे की चंडीगढ़ में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या करने की घटना सामने आई है। डेरा बस्सी में दिनदहाड़े बाजार में 45 साल के एक बाइक सवार व्यक्ति की भरे बाजार में हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतक व्यक्ति अपनी बाइक पर अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था। मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी गांव रामपुर बाण के रूप में हुई है जो कि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वहीं उनकी महिला रिश्तेदार एक निजी कंपनी में काम करती हैं।मिली जानकारी के अनुसार जब मृतक हरबंस सिंह अपनी महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था तो उन्हें बीच रास्ते रोककर स्प्लेंडर सवार हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बाजार में हड़कंप मच गया और हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर हमलावरों ने हरबंस सिंह की हत्या क्यों की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि हमलारवों ने हरबंस सिंह को हत्या क्यों की। उनकी दुश्मनी क्या हरबंस सिंह के साथ या फिर महिला रिश्तेदार के साथ फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here