पंजाब डेस्क : 7 नवंबर गुरुवार की छठ पूजा की छुट्टी को लेकर असमंजस है। दरअसल, देश-भर में 7 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी घोषित की गई है, इसके चलते पंजाब में भी 7 नवंबर की छुट्टी को लेकर लोग असमंजस में है।
आपको बता दो कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित की गई आरक्षित छुट्टियों में छठ पूजा की छुट्टी दी गई है। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक सरकारी कर्मचारी साल में 2 आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं। यहां ये भी खास तौर पर बता दें कि आज से पहले कभी भी पंजाब में छठ पूजा की छुट्टी नहीं हुई है। जिसके चलते स्कूल-कॉलेज और दफ्तर आम दिनों जैसे खुलेंगे।

















