पंजाब में मौसम ने ली करवट, जानें आने वाले दिनों का हाल

0
35

पंजाब डेस्क : मौसम ने करवट ले ली है और ठंड बढ़ने लगी है। फिलहाल सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ी है। वहीं लोगों ने सुबह-शाम सर्दी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन के समय धूप निकल रही है पर बदलों व स्मॉग के चलते हल्की धुंध जैसा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी।

वहीं पराली जलाने के बढ़ रहे मामलों के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। जालंधर में ए.क्यू.आई. 174 है। वहीं 3 से 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। कहा जा रहा है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते से ठंड अपना रंग दिखाएगी। वहीं अभी दिन का तापमान 29 व रात का 15.5 डिग्री के करीब है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here