पंजाब पुलिस की बस हुई हादसे का शिकार

0
54

पंजाब डेस्कः पंजाब पुलिस की बस चलते ट्रक के पीछे टकरा गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.एफ. के ए.एस.आई. सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी कि फिल्लौर के डी.ए.वी. कॉलेज के पास पंजाब पुलिस की बस ट्रक से टकरा गई और जब मौके पर पहुंच कर देखा कि बस ट्रक के पीछे फंसी हुई थी।

ए.एस.आई. कुलदीप सिंह जो बस को चला रहा था वह कपूरथला से बहादुरगढ़ पटियाला गुरुपर्व के लिए संगत की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को लेने जा रहा था। धुंध होने के कारण बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। पहले उसे फिल्लौर के अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे जालंधर रैफर कर दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here