पति पत्नी का हैरान करने वाला मामला आया सामने

0
68

जालंधर/लुधियाना (सिमरन) :बता दे की लुधियाना में पति-पत्नी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोची समझी साजिश के तहत लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कैलीबर प्लाजा एसी मार्किट के आनंद शाडिल्य के बयान पर धांधरा रोड़ के रहने वाले हरप्रीत सिंह आहूजा व सर्वजीत कौर आहूजा के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में आनंद शाडिल्य ने बताया कि उसका एसी मार्किट में कपड़े का होल सेल का कारोबार है। उक्त आरोपियों ने उसकी दुकान से 12 लाख 79 हजार 123 रुपए का टैक्सटाइल का माल खरीदा था। लेकिन उसके बाद आरोपियों ने उसे पैसे वापस नहीं किए। कई बार उनसे पैसे मांगे गए, लेकिन आरोपी उसे टाल-मटोल करते रहे और बाद में धमकियां देनी शुरू कर दी। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि जिस पर उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी और पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here