वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशी की खबर सामने आई है

0
81

पंजाब डेस्क :बता दे की माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कटरा से माता वैष्णो देवी जाने के लिए अब नया रोपवे प्रोजेक्ट बनने जा रहा है, जिससे भक्तों को कठिन यात्रा से राहत मिलेगी। रोपवे बनने से सबसे ज्यादा फायदा बच्चों को बुजुर्गों को होगा, जिससे उनकी यात्रा आरामदायक होगी।250 करोड़ रुपए की लागत के नए रोपवे प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना के तहत वैष्णो देवी दरबार तक पहुंचने के लिए भक्तों को रोपवे की सुविधा दी जाएगी। इस रोपवे की मदद से एक घंटे में भवन तक का सफर पूरा कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि, ये प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसी के साथ ही करीब 1000 लोग रोपवे से सफर कर पाएंगे। नए रोपवे प्रोजेक्ट से 7 घंटे का सफर 1 घंटे में होगा। कटरा से सांझीछत जाने में महज 6 मिनट का वक्त लगेगा। इसके बाद 45 से 50 मिनट में वैष्णो देवी भवन तक पहुंचा जा सकता है। भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में चढ़ाई करके 6-7 घंटे लगते हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भक्तों को सिर्फ 1 घंटा लगेगा।गौरतलब है कि, इस साल (2024) अक्तूबर तक माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 84 लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। जबकि पिछले साल 95 लाख से अधिक भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। यह रोपवे प्रोजेक्ट कटरा में ताराकोट मार्ग और सांझी छत के बीच 12 किलोमीटर के मार्ग पर 250 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इसका उद्देश्य भक्तों के लिए यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here