पुरानी रं-जिश के चलते सरपंच ने वि-रोधी को मा-री गो-ली

0
115

जालंधर(सिमरन) बता दे की जालंधर में भोगपुर के गांव काला बकरा में एक मौजूदा सरपंच ने पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। घटना में व्यक्ति की छाती पर गोली लगी है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। जख्मी व्यक्ति का इलाज जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में थाना भोगपुर की पुलिस ने देर रात गोली चलाने वाले काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जालंधर देहात पुलिस के आदमपुर एरिया के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा के रहने वाले तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। तलविंदर की दाहिने साइड की छाती पर गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसका लाइसेंस वेपन और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर से विवाद चल रहा था। जख्मी व्यक्ति और सरपंच दोनों पर पहले भी केस दर्ज हैं। जख्मी व्यक्ति को कोर्ट से सजा भी हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है। मौजूदा सरपंच उक्त केस में बरी हो चुका था। साथ ही जिसे गोली लगी है, उक्त व्यक्ति चुनाव में खड़ा हुआ था, मगर उसके पेपर रद्द हो गए थे। जिसके चलते दोनों की रंजिश ने विकराल रूप ले लिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here