
जालन्धर/ (नेहा): पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को गहरा सदमा पहुँचा है। उनके बड़े भाई, राम प्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। 63 वर्षीय राम प्रसाद शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में चल रहा था। पिछले तीन दिनों से वे ICU में भर्ती थे, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार, इस दुखद घटना ने अश्वनी शर्मा और पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है। राम प्रसाद शर्मा का सरल और मिलनसार स्वभाव परिवार और समाज में उन्हें खास बनाता था। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है।

















