30 अक्टूबर को एप्पल ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत कई विपक्षी दलों को एक नोटिफिकेशन भेजा. इस नोटिफिकेशन में कहा गया- ‘आईओएस को लगता है कि आपके फोन को स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स निशाना बनाने की कोशिश कर रहे है.’ नोटिफिकेशन में ये भी लिखा था कि आपकी आईडी से जुड़े आईफोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है.
इस नोटिफिकेशन के बाद विपक्ष के कुछ नेताओं ने दावा किया कि “स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स ने उनके आईफोन को हैक करने की कोशिश की”. इसके बाद आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल और केंद्र सरकार की तरफ से अपना पक्ष रखा गया.
ऐसे में इस रिपोर्ट में जानते है आखिर एप्पल का ये थ्रेट नोटिफिकेशन क्या है और अगर आपके फोन में भी इस तरह के नोटिफिकेशन आते हैं तो आपको क्या करना चाहिए.

















