अब इस तरीके से आसान हुए सिद्ध बाबा बालकनाथ के दर्शन

0
49

Edited By: Sneha Das

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बाबा की गुफा तक पहुंचने के लिए पहले श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब श्रद्धालु 5 से 6 घंटे में बाबा की गुफा के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा, अब 5 से 7 श्रद्धालु एक साथ बाबा की गुफा के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही, गुफा के दर्शन करने के लिए बने चबूतरे का विस्तार किया गया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकते हैं।

बाल योगी की गुफा के दर्शनों को लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष पहुंचते हैं और करोड़ों रुपए का चढ़ावा बाबा की सेवा में अर्पण करते हैं लेकिन विस्तारीकरण की मांग पिछले कई वर्षों से अटकी पड़ी थी। अब इसका कार्य संपूर्ण हो गया है। गुफा और पौड़ियों का जीर्णोद्धार जालंधर के JBDTV के डायरेक्टर सेवादार अरुण राय ने करवाया है, अरुण राय बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। इनके सौजन्य से बाबा की तपोस्थली शाहतलाई में भक्तों के लिए पूरा वर्ष लंगर लगा रहता है। 

JBDTV के साथ बातचीत करते वक्त मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम डाॅ. रोहित शर्मा ने बताया कि पहले चरण में बाबा की गुफा की ओर जाने वाली पौड़ियों और दर्शनस्थल का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण किया गया है। आने वाले समय में भक्तों के लिए जगह-जगह वर्षा शालिका, शौचालय और बिजली की विशेष सुविधा तथा पार्किंग का विशेष प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत हो चुका है।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा एडीबी प्रोजेक्ट की मंजूरी के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर के कायाकल्प की बड़ी योजना पर भी काम शुरू हो जाएगा। इस मंदिर में हर साल भारत और विदेश के सभी हिस्सों से सत्तर लाख से अधिक लोग आते हैं। बाबा बालक नाथ भगवान शिव के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय के अवतार हैं और उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here