पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली को लगी भयानक आग

0
36

Edited By : Sneha Das

उत्तर प्रदेश के कुुलां गांव के रतिया रोड पर पराली स्टोर केंद्र में रखी पराली की गांठों में शनिवार रात करीब 09:30 बजे लगी आग। आग इतनी भीषण थी कि इसका प्रभाव दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था औैर क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया था। सूचना पाकर जिले की छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीनों को भी बुलाया गया और बची हुई पराली की गांठों को अलग करवाया गया, ताकि आग अधिक न फैले। आगजनी में 36 हजार क्विंटल पराली की गांठें जल गई हैं। रविवार को भी पराली की कई गांठों में आग थी और धुआं उठ रहा था, जिसके चलते दमकल विभाग के कर्मचारी रविवार को भी गांठों पर पानी डालकर आग बुझाने में जुटे थे।

प्लांट के इंचार्ज डेजी शर्मा ने बताया कि पराली की गांठों में इस भीषण आगजनी की घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। प्लांट प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टॉक केंद्र में मौके पर पराली की गांठों के 90 ढेर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि एक ढेर में करीब 1200 क्विंटल पराली की गांठें लगाई जाती हैं। ऐसे में स्टॉक केंद्र में एक लाख क्विंटल से भी अधिक पराली की गांठ एकत्र थी। अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत से पराली की गांठों के 60 ढेरों को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 30 ढेर यानी 36 हजार क्विंटल पराली पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here