CM भगवंत मान आज नौजवानों को देंगे तोहफा, Tweet कर दी जानकारी

0
44

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। वे आज 2487 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे।इस बारे में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। आज फिर मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगरूर में आयोजित एक समारोह में विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 2487 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार के दौरान दी गई सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 42,924 तक पहुंच जाएगा,  यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here