पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए घायलों की मदद के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की थी। अब इस सेफ्टी फोर्स को मजबूत करने के लिए इसमें आधुनिक तकनीक वाले वाहन शामिल किए जा रहे है। सी.एम. मान आज इन गाड़ियों को लॉन्च करेंगे, इन वाहनों को हाईवे पर तैनात किया जाएगा। इस सुरक्षा बल में 144 वाहन शामिल किए जाएंगे। यह वाहन न सिर्फ तकनीक से लैस होंगे बल्कि इन वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स भी रखे जाएंगे ताकि घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार दिया जा सके। बताया जा रहा है कि टेक्नोलॉजी से लैस ये वाहन 30-30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात रहेंगे और 112 नंबर डायल करके इन वाहनों को सहायता के लिए बुलाया जा सकता है।
















