DSP मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है, एक अपराधी की गिरफ्तारी और हत्या के हथियार की बरामदगी

0
44

जालंधर (sneha) : पंजाब पुलिस ने दिवंगत डीएसपी दलबीर सिंह के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने अपराधी की गिरफ्तारी और हत्या के हथियार की बरामदगी के साथ 2 दिनों में मामला किया सॉल्व। पुलिस ने केस में एक आरोपी गिरफ्तार किया है, जो पेशे से आटो चालक है। जानकारी के मुताबिक आटो चालक ने ही डीएसपी की गोली मारकर हत्या की है। दरअसल डीएसपी इस चालक के आटो में बैठकर जा रहे थे। तभी उनकी आटो चालक के साथ बहस हो गई और उसने उन्हीं की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस पूरी तरह से सुल्झा लिया है। इसकी प्रैस वार्ता आज होगी।

बता दें कि बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी देओल की लाश मिली थी। उनके माथे से गोली आर-पार हुई थी। इस केस को ट्रेस करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। बताया जा रहा है कि आटो चालक सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिससे केस से पर्दा उठा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here