GST की बिल्डिंग में लगी भयानक आग,लोगो में मची भागदौड़

0
60

जालंधर (नवनीत कौर) : पंजाब के जालंधर में आज आग लगने की 2 घटनाएं सामने आई है। दरअसल, जीएसटी बिल्डिंग की 5 मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंदर 5 अलग-अलग विभाग हैं और इन विभागों में कर्मचारी काम कर रहे थे।इसी बीच अचानक अंदर से आग की गंध आने लगी और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।

मौके पर इमारत को अंदर से खाली करा लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि आज नकोदर चौक के पास स्थित सेठी शोरूम में भी भयानक आग लगने की खबर है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उक्त शोरूम में बेडशीट व कंबलों का काम किया जाता है। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन शोरूम जलकर राख हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here