Kangana Ranaut पर भड़का अब ये Punjabi Singer

0
61

जालंधर/चंडीगढ़(नवनीत कौर): शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को सी.आई.एस.एफ. की महिला कांस्टेबल ने चैंकिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया। वहीं इस मामले में पंजाबी कलाकारों द्वारा महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर की तारीफ की जा रही है।पंजाबी गायक जसबीर जस्सी द्वारा कंगना के दिए बयान पर टिप्पणी की गई है। गायक ने अपने एक्स ट्वीटर पर लिखा है, बीबी थप्पड़ आतंकवाद नहीं है, जिम्मेदारी बड़ी है, अभी भी सोच कर बोल। इसके साथ ही जस्सी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here