Kapurthala में घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, घटना CCTV में कैद

0
44

जालंधर/कपूरथला (sneha) : कपूरथला में घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आग लगाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कपूरथला के नरोत्तम विहार क्षेत्र में देर रात घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने की कोशिश की गई। आरोपी ने आधी रात को घटना को अंजाम दिया है, जिस संबंधी CCTV भी सामने आई है। 

कार मालिक प्रकाश वालिया वासी नरोत्तम विहार ने बताया कि 15 जनवरी की रात उसने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन जब वह आधी रात को उठा तो देखा कि उसकी गाड़ी को आग लगा दी गई है, जिसके बाद उसने घर के सदस्यों को उठाया और आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।

फ़िलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी सुमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया गया है। जाँच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि CCTV की जांच-पड़ताल करने के बाद आरोपी की पहचान कर कर ली गई है तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here