नेशनल डेस्क: Moto Edge 50 Pro 5G Price in India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो मिड रेंज बजट में आता है. ब्रांड ने इस हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया ह। इसमें आपको दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और दूसरे फीचर्स मिलते है।
इस फोन को कंपनी ने 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि ये कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 29,999 रुपये हो जाती है।वहीं स्मार्टफोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रुपये का है, जिसे ऑफर के साथ आप 33,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट के साथ कंपनी द्वारा 125W का चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा HDFC कार्ड्स पर 2500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 8 अप्रैल से शुरू होगी।
इस फोन में आपको 6.7-inch का डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 Nits की है। । इसमें 12GB तक RAM और 256GB का स्टोरेज मिलता है।ये हैंडसेट Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी इसे तीन एंड्रॉयड अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी। ऑप्टिक्स की बात करें, तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक टेलीफोटो लेंस मिलता है।


















