जालंधर (sneha) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय साझेदारी और तेल समृद्ध देश में भारतीय समुदाय के कल्याण पर चर्चा की।
नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला।” उन्होंने कहा, ‘‘द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई।”


















