PM मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नीतीश कुमार को दी बधाई

0
62

जालंधर/पटना (sneha) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है। उनके साथ ही विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। Nitish Kumar जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। वहीं प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से नाता तोड़ने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कुमार ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई और रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here