प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से 6 मार्च के बीच तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी बिजली, सड़क, रेल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 5 दिन में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी बिहार जा रहे हैं। जहां एक बार फिर सौगातों का पिटारा जनका के लिए खोलेंगे। इसके अलावा तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल भी जाएंगे।


















