Punjab की 13 सीटों पर चुने गए सांसद 

0
54

पंजाब डेस्क : पंजाब सहित पूरे देश में हुए लोकसभा चुनावों के नतीजे कल घोषित हो चुके हैं। पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने 13 सीटों में से 7 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 व शिरोमणि अकाली दल ने एक व आजाद उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। आइए जानते हैं इन 13 सीटों पर कौन-कौन सांसद हैं

  1. लुधियाना – लुधियाना में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सांसद चुने गए है।
  2. गुरदासपुर- गुरदासपुर में भी कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा। इस सीट से सुखजिंदर सिंह रंधावा की जीत हुई
  3. जालंधर – जालंधर पर भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। चरणजीत सिंह चन्नी को यहां से सांसद चुना गया है।
  4. फिरोजपुर- फिरोजपुर सीट से भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। इस सीट से शेर सिंह घुबाया सांसद चुने गए हैं।
  5. पटियाला- पटियाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी सांसद चुने गए हैं।
  6. अमृतसर- अमृतसर सीट से भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। इस सीट पर 2 बार सांसद रहे चुके गुरजीत औजला ने तीसरी बार जीत हासिल की है।
  7. फतेहगढ़ साहिब- फतेहगढ़ साहिब सीट से भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। इस सीट से अमर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं।
  8. खडूर साहिब- खडूर साहिब से जेल में बैठे अमृतपाल पाल सिंह जीत हासिल कर सांसद बने है। र्थन करने वाले अमृतपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी थी। अमृतपाल विदेश से पंजाबी गायक दीप सिद्धू की बरसी पर आया था।
  9. फरीदकोट- फरीदकोट सीट से भी आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा की जीत हुई है। 10.
  10. होशियारपुर- होशियारपुर सीट भी आम आदमी पार्टी के झोली में आई है। इस सीट पर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल की जीत हुई है।
  11. आनंदपुर साहिब- आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। इस सीट से मलविंदर सिंह कंग सांसद चुने गए हैं।
  12. संगरूर- संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। इस सीट से कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की।
  13. बठिंडा- अकाली दल सिर्फ बठिंडा से अपनी जीत हासिल कर पाई है। इस सीट पर हरसिमरत कौर बादल जीत हासिल कर चौथी बार सांसद चुनी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here