Rain Alert: पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश

0
90

पंजाब डेस्क :उत्तर भारत के कई राज्यों, जिनमें पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं, में बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, कुछ शहरों में कम बारिश के कारण उमस की समस्या बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 12 जुलाई को आंधी-तूफान की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद पठानकोट में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, गुरदासपुर में 34 डिग्री और अमृतसर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और धर्मशाला में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 13 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here