Shah Rukh Khan को बर्थडे विश करने आए फैंस के 30 मोबाइल फोन हुए चोरी

0
55

जेबीडी ब्यूरो : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कल 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। वहीं हर साल की तरह इस बार भी अपने चहेते स्टार को बर्थडे विश करने के लिए फैंस आधी रात मन्नत के बाहर पहुंच गएं। लेकिन इस बार अपने चहेते सुपरस्टार को विश करना फैंस को महंगा पड़ गया है। खबर आई है कि मन्नत के बाहर फैंस का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here