जालंधर/क्रिकेट (sneha) : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट 1 जून से 29 जून तक वेस्टंडीज और अमेरिका में अयोजित होगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा। 20 टीमें शामिल की गई हैं। पिछले दो सीजन में 16-16 टीमें थीं। टूर्नामेंट में 20 टीमों के बीच 29 दिन तक कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो टी-20 वर्ल्ड कप पहली बार होगा। इस बार का वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में खेला जाएगा।


















