पंजाब डेस्क: पंजाब में रोपड़ के रूपनगर में थार चालक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी जो चार लोगों को लेकर जा रहा था। जानकारी के अनुसार नहर के किनारे सड़क पर थार चालक और ऑटो रिक्शा चालक की भीषण टक्कर हो गई, इस टक्कर में ऑटो रिक्शा नहर में गिर गया। घटना की सूचना शीघ्र ही पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो रिक्शा को काबू में ले लिया है। डीसी डॉक्टर प्रीति यादव ने हादसे के बाद नहर का पानी का बहाव करने का आदेश दिया है।

















